Kartik Aaryan Net Worth 2025 (कुल संपत्ति)
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और 2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये (लगभग $30 Million) के आसपास है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
| विवरण | अनुमानित आंकड़े |
| कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹250 करोड़ |
| एक फिल्म की फीस | ₹40 – ₹50 करोड़ |
| ब्रांड एंडोर्समेंट फीस | ₹3 – ₹5 करोड़ |
| मासिक आय | ₹2 करोड़ से अधिक |
बॉलीवुड के सबसे चहेते एक्टर्स में से एक, कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ग्वालियर के एक छोटे से लड़के से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसे बड़े हिट्स देने वाले कार्तिक की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं?Image Source: @kartikaaryan Official instragram account
फिल्मों से मोटी कमाई
कार्तिक ने अपनी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए केवल ₹70,000 चार्ज किए थे। लेकिन आज वह बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी हालिया फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के लिए उन्होंने करीब ₹50 करोड़ की भारी-भरकम फीस ली है।
ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsements)
कार्तिक आर्यन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं, यही वजह है कि Manyavar, Superdry, Armani Exchange, Cadbury Silk और McDonald’s जैसे बड़े ब्रांड्स उन्हें अपना चेहरा बनाते हैं। वह एक विज्ञापन के लिए ₹3 से ₹5 करोड़ तक लेते हैं।
आलीशान घर और प्रॉपर्टी (Real Estate)
- जुहू अपार्टमेंट: 2023 में कार्तिक ने मुंबई के जुहू में ₹17.50 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इसे ₹4.5 लाख प्रति माह के किराए पर दिया हुआ है।
- वर्सोवा फ्लैट: वह वर्सोवा में उसी घर के मालिक हैं जहाँ वह अपने स्ट्रगल के दिनों में किराए पर रहते थे। इसकी कीमत करीब ₹1.60 करोड़ है।
- कमर्शियल ऑफिस: 2025 में उन्होंने अंधेरी में ₹13 करोड़ का ऑफिस स्पेस भी खरीदा है। Prabhat Khabar रिपोर्ट्स के अनुसार लेकिन आज वह बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल हैं।
कार कलेक्शन (Luxury Car Collection)
कार्तिक को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके गैरेज में ये महंगी गाड़ियां मौजूद हैं:
- McLaren GT: ₹4.7 करोड़ (यह कार भारत में बहुत कम लोगों के पास है)।
- Range Rover SV: ₹6 करोड़।
- Lamborghini Urus: ₹4.5 करोड़।
- Porsche 718 Boxster: ₹1.54 करोड़।
- Mini Cooper S: अपनी मां को तोहफे में दी (कीमत ₹45 लाख)।






