Karwa Chauth Moon Timeकरवा चौथ 2025: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रोदय का सही समय (Karwa Chauth Moon Time 2025)
अखंड सौभाग्य का महापर्व करवा चौथ (Karwa Chauth) आ गया है! हर सुहागन स्त्री को इस दिन चंद्रमा के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है।
साल 2025 में करवा चौथ का पावन व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। व्रत की सफलता और पारण के लिए आपको अपने शहर में चांद निकलने का सही समय (Chand Nikalne Ka Samay) जानना बहुत ज़रूरी है।Karwa Chauth Moon Time
करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त Karwa Chauth Moon Time
| विवरण | समय |
| करवा चौथ तिथि (Chaturthi Tithi) | 09 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 मिनट से 10 अक्टूबर 2025 को शाम 07:38 मिनट तक |
| पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Muhurat) | शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक (लगभग 1 घंटा 14 मिनट) |
| व्रत का समय (Vrat Time) | सुबह 06:19 मिनट से शाम 08:13 मिनट तक (लगभग 13 घंटे 54 मिनट) |
| चंद्रोदय का संभावित समय (Moon Rise Time) | रात 08:13 मिनट (देश के अधिकांश हिस्सों में) |

आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? (Karwa Chauth Moon Rise Time City Wise)
चंद्रमा के उदय होने का समय हर शहर और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होता है। यहां देश के कुछ प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय दिया गया है:Karwa Chauth Moon Time
| शहर | चंद्रोदय का समय (लगभग) |
| नई दिल्ली | रात 08:13 बजे |
| मुंबई | रात 08:55 बजे |
| कोलकाता | शाम 07:42 बजे |
| लखनऊ | रात 08:02 बजे |
| जयपुर | रात 08:23 बजे |
| नोएडा | रात 08:12 बजे |
| गुरुग्राम | रात 08:14 बजे |
| चंडीगढ़ | रात 08:09 बजे |
| पटना | शाम 07:48 बजे |
| कानपुर | रात 08:06 बजे |
| भोपाल | रात 08:26 बजे |
| चेन्नई | रात 08:38 बजे |
| अहमदाबाद | रात 08:47 बजे |
| इंदौर | रात 08:33 बजे |
| देहरादून | रात 08:05 बजे |
| रायपुर | रात 08:01 बजे |
**(नोट: यह चंद्रोदय का अनुमानित समय है, स्थानीय पंचांग और मौसम के अनुसार इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। सटीक समय के लिए अपने स्थानीय पंचांग की मदद लें।)
Times Now Navbharat रिपोर्ट्स के अनुसार चाँद कब निकलेगा आज
करवा चौथ पर चंद्र दर्शन और व्रत पारण की विधि
व्रत पूरा करने के लिए चंद्र दर्शन (Chand Darshan) और अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण है।
- चंद्रोदय के समय: चंद्रमा के दर्शन के लिए छत या खुली जगह पर जाएं।
- पूजा की थाली: अपनी पूजा की थाली में जल से भरा लोटा, छलनी, रोली, अक्षत (चावल), मिठाई और दीपक तैयार रखें।
- चंद्रमा को अर्घ्य: सबसे पहले चंद्रमा को छलनी से देखें। इसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित करें और इस दौरान ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
- पति का दर्शन: चंद्र दर्शन के बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें।
- व्रत पारण: पति के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलें। इसके बाद मिठाई खाएं।





