Mahindra SUV GST Price Drop: Thar, Scorpio-N और XUV700 पर ₹1.56 लाख तक की बचत

Mahindra Thar Scorpio XUV700 GST Price Drop 2025

Mahindra SUV GST Price Drop महिंद्रा ने घटाई SUV की कीमतें – Thar, Scorpio और XUV700 अब हुए सस्ते, जानें कितना फायदा मिलेगा

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपने लोकप्रिय SUVs – Thar, Scorpio, XUV700, Bolero और XUV3XO – की कीमतों में बड़ी कटौती की है। यह कमी हाल ही में लागू हुए नए GST रेट्स (GST 2.0) के चलते आई है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को यह फायदा तुरंत मिलेगा और नई कीमतें 6 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं।Mahindra SUV GST Price Drop

moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा GST दरों में बदलाव के बाद Mahindra & Mahindra ने अपनी लोकप्रिय SUVs की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी का कहना है कि अब Mahindra Thar, Scorpio और XUV700 समेत कई मॉडल्स की कीमतें कम हो गई हैं।

क्यों हुई कीमतों में कटौती?

सरकार ने 56वीं GST परिषद की बैठक (3 सितंबर 2025) में वाहनों पर टैक्स ढांचे को बदल दिया।

  • छोटे वाहनों (डिज़ल ≤ 1500cc, लंबाई ≤ 4 मीटर) पर अब 18% GST और कोई सेस नहीं लगेगा।
  • बड़े SUV और प्रीमियम वाहनों पर टैक्स भार 50% से घटाकर 40% कर दिया गया है।

इस बदलाव का सीधा असर Mahindra SUVs पर पड़ा है और अब ग्राहकों को खरीदारी में लाखों का फायदा मिल रहा है।

Mahindra SUV GST Price Drop

Image Source:Mahindra Electric Suv Official Website

महिंद्रा SUV मॉडल-वार बचत

मॉडलअधिकतम बचत (₹ लाख तक)
XUV3XO (डीजल)1.56
XUV3XO (पेट्रोल)1.40
Bolero / Neo1.27
Thar 2WD (डीजल)1.35
Thar 4WD (डीजल)1.01
Thar Roxx1.33
Scorpio Classic1.01
Scorpio-N1.45
XUV7001.43

कौन-सा मॉडल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ ? Mahindra SUV GST Price Drop

  • XUV3XO Diesel पर सबसे बड़ी कटौती – करीब ₹1.56 लाख
  • XUV700, जो कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है, अब ₹1.43 लाख तक सस्ता हो गया है।
  • Scorpio-N और Thar जैसे ऑफ-रोडिंग SUVs पर भी 1 लाख से 1.45 लाख तक की बचत मिलेगी।
  • Bolero और Neo, जो रूरल मार्केट में ज्यादा बिकती हैं, उनकी कीमतों में भी ₹1.27 लाख तक की कमी आई है।

ग्राहकों के लिए क्या फायदा ? Mahindra SUV GST Price Drop

  • अब महिंद्रा की ICE SUV लाइनअप (Thar, Scorpio, XUV700, XUV3XO, Bolero) पहले से किफायती हो गई है।
  • त्योहारी सीजन में डिमांड और बुकिंग्स और भी बढ़ सकती हैं।
  • महिंद्रा ने नई कीमतें डीलरशिप और ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दी हैं।

Mahindra SUV GST Price Drop की रणनीति

यह कदम न केवल ग्राहकों को राहत देगा बल्कि SUV मार्केट में महिंद्रा की पकड़ को और मजबूत करेगा। टाटा और अन्य कंपनियों की तुलना में अब महिंद्रा की गाड़ियां और ज्यादा value-for-money बन गई हैं।

सरकार के नए GST नियमों का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को हुआ है। SUV प्रेमियों के लिए अब Thar, Scorpio और XUV700 खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप आने वाले दिनों में SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह बेस्ट टाइम हो सकता है।

अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो महिंद्रा की पूरी SUV रेंज अब ₹1 लाख से ₹1.56 लाख तक सस्ती हो चुकी है। इससे यह साफ है कि कंपनी ने नए GST नियमों का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाया है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से न केवल महिंद्रा की बिक्री बढ़ेगी बल्कि आने वाले महीनों में SUV सेगमेंट में महिंद्रा की पकड़ और मजबूत होगी।

इस फैसले से ग्राहकों का भरोसा भी और ज्यादा बढ़ा है। अब जो लोग SUV खरीदने के लिए इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सही समय है। खासकर त्योहारी सीजन में, जब कंपनियां एक्स्ट्रा डिस्काउंट और ऑफर्स भी लेकर आती हैं, महिंद्रा की गाड़ियों पर यह टैक्स कटौती डबल फायदा दिला सकती है। Mahindra Thar, Scorpio और XUV700 जैसी पॉपुलर SUVs को अब ज्यादा से ज्यादा मिडिल-क्लास और यंग ग्राहकों तक पहुँचने का मौका मिलेगा।

Mahindra SUV GST Price Drop GST पहले और अब का GST ढांचा छोटे वाहन (लंबाई ≤ 4 मीटर, डीज़ल इंजन ≤ 1500cc / पेट्रोल ≤ 1200cc)

  • पहले: 28% GST + 1–3% सेस = लगभग 31% टैक्स
  • अब: केवल 18% GST, सेस पूरी तरह खत्म

बड़े SUV और प्रीमियम कारें

  • पहले: 28% GST + 22% सेस = कुल लगभग 50% टैक्स
  • अब: फ्लैट 40% GST, सेस हटा दिया गया